निःशुल्क स्वास्थ्य, योग एवं ध्यान शिविर का सफल आयोजन

अल्मोड़ा। ज्योति जन स्वास्थ्य सेवा समिति द्वारा उत्तरायण फाउंडेशन के सहयोग से दिनांक 02 अगस्त 2026 को पपरसेली, अल्मोड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य, योग एवं ध्यान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर में कुल 36 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, आयुर्वेदिक एवं सामान्य चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया गया। साथ ही प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार-विहार और विभिन्न रोगों की रोकथाम संबंधी उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. के. पी. कुनियाल, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ज्योत्सना कुनियाल, डॉ. लोकेश, चीफ फार्मासिस्ट श्री राजेंद्र सिंह भोज तथा सीनियर ओटी इंचार्ज श्री देव सिंह टंगड़िया का विशेष सहयोग एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने निःस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएँ प्रदान कर शिविर को सफल बनाया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुलभ कराना तथा योग, ध्यान एवं आयुर्वेद के माध्यम से लोगों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी शिविरों के नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page