एसओजी एवं मुखानी पुलिस टीम ने किये 02 आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला से लूटा गया सोने का कुंडल बरामद
झपटमारी की घटना का SSP Nainital मंजूनाथ टीसी ने किया सफल खुलासा


दिनांक 30 जुलाई 2026 को वादिनी चम्पा देवी पत्नी मनोज नाथ, निवासी जगतपुरम कॉलोनी, हिम्मतपुर मल्ला, हल्द्वानी द्वारा थाना मुखानी में तहरीर दी कि 02 अज्ञात युवकों ने उनकी सास के कान से सोने का कुंडल* झपटकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 117/2026 धारा 304(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री मंजूनाथ टीसी द्वारा एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल को घटना की शीघ्र खुलासे से हेतु विशेष टीम गठित किए जाने के निर्देश दिए गए।
आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मुखानी श्री सुशील जोशी एवं SOG प्रभारी मोहन सोन के नेतृत्व में मुखानी पुलिस एवं SOG टीम ने झपटमारी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सोने का कान का कुंडल बरामद किया है। टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया गया, जिसमें 02 संदिग्ध युवक दिखाई दिए। उनकी पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु *मैन्युअल एवं टेक्निकल सर्विलांस को सक्रिय किया गया।
आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास से घटना में शामिल दोनों युवक रिलायंस मॉल के पीछे आम के बगीचे में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उक्त में अभियुक्त अजय की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से घटना में झपटा गया सोने का एक कान का कुंडल बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में *धारा 317(2) बीएनएस* की बढ़ोतरी की गई। दोनों अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि ये दोनों गली-गली में जाकर कबाड़ बीनने का काम करते हैं।
गिरफ्तारी-
1. अजय पुत्र शांति स्वरूप निवासी वार्ड नं. 1, बिल्सी, थाना बिल्सी, जनपद बदायूं (उ.प्र.) उम्र 22 वर्ष
2. सूरज जोशी पुत्र नरेंद्र जोशी, निवासी वार्ड नं. 8, बिल्सी, थाना बिल्सी, जनपद बदायूं (उ.प्र.), उम्र 20 वर्ष
बरामदगी- 01 कान के सोने का कुंडल (पीली धातु)
अभियुक्त अजय का अपराधिक इतिहास
1- Fir no- 31/26 U/S 115(2)/117(2)/351(2)/352 BNS चालानी थाना सिविल लाइन बदायूं उत्तर प्रदेश
इसके अतिरिक्त अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है।
लिस*







