रामनगर में महिला की निर्मम हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

10 नवंबर 2026 को किशनपुर छोई में त्रिलोक सिंह बिष्ट के घर के बाहर एक महिला का शव मिला था। मृतका की पहचान 56 वर्षीय विमला देवी पत्नी खिलाप सिंह बिष्ट के रूप में हुई। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे।
पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट की तहरीर पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 356/2026, धारा 332(सी)/103(1)/352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज हुआ।
जांच में क्या सामने आया:
आसपास के सीसीटीवी में तीन संदिग्ध महिला के साथ मारपीट करते, जबरन ले जाते और बाद में वाहन से शव को घटनास्थल के पास फेंकते दिखे।
मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल अपने पिता की पूर्व में हुई हत्या का बदला लेना चाहता था। इसी पुरानी रंजिश में उसने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
मुखबिर की सूचना पर मोहित को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य दो आरोपी रामनगर रेलवे मैदान के पास से भागने की फिराक में पकड़े गए।
गिरफ्तार आरोपी:
मोहित फर्त्याल, पुत्र स्व. गोविंद सिंह, निवासी किशनपुर छोई, उम्र 32 वर्ष
सैरान, पुत्र मुरसलीन, निवासी खताड़ी, उम्र 21 वर्ष
मो. अब्बूजर, पुत्र मो. विलाल, निवासी खताड़ी, उम्र 22 वर्ष
बरामदगी:
03 डंडे, 01 लोहे का पाना, 01 पत्थर, घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या UK04 AN6012 और मृतका की पेटीकोट का नाड़ा।
यह कार्रवाई एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन, एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह और सीओ रामनगर रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने की। एसएसपी ने टीम को 2000 रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।







