काठगोदाम में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली काठगोदाम पुलिस ने अलग-अलग मामलों में न्यायालय से जारी वारंटों पर कार्रवाई करते हुए 2 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेश, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित, फरार और पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दिनांक 11.11.2026 को कोतवाली काठगोदाम पुलिस टीम ने वारंटियों के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार वारंटी:

आशीष पुत्र मदनलाल, निवासी नई बस्ती, कमेटी लाइन, काठगोदाम, जनपद नैनीताल। संबंधित वाद: फौजदारी वाद संख्या 1887/25, धारा 138 एनआई एक्ट
अभिषेक पुत्र नीरज राम, निवासी गोविंद ग्राम, गौला पार, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल। संबंधित वाद: फौजदारी वाद संख्या 5228/23, धारा 60 आबकारी अधिनियम

 

Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page