बनभूलपुरा में नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 35 इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उसके पास से कुल 35 इंजेक्शन बरामद हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि 10 नवंबर को गौला पार्किंग कट के पास यात्री शेड में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अनीस उर्फ वेदा, निवासी इन्द्रानगर, बनभूलपुरा को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 10 B-Gesic (Buprenorphine Hydrochloride) इंजेक्शन और 25 Avil (Pheniramine Maleate) इंजेक्शन मिले।

बरामदगी के आधार पर बनभूलपुरा कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 191/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

यह कार्रवाई एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बबीता मेहरा, कांस्टेबल दिलशाद अहमद और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page