आज का राशिफल – सोमवार, 23 नवंबर 2026 वैकुंठ चतुर्दशी, रवि योग

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी रात 11 बजकर 42 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा शुरू हो जाएगी। आज भरणी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा और चंद्रमा मेष राशि में संचरण करेंगे।

12 राशियों का राशिफल

मेष: शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। परिवार से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। व्यापार में स्थिति बेहतर होगी। शुभ रंग: क्रीम। उपाय: गाय को रोटी खिलाएं।

वृषभ: प्रॉपर्टी से जुड़े काम बन सकते हैं, लेकिन रिश्तेदारों के साथ मतभेद होने की आशंका है। मैनेजमेंट क्षमता में सुधार होगा और उन्नति के रास्ते खुलेंगे। शुभ रंग: भूरा। उपाय: किसी मंदिर में मिसरी दान करें।

मिथुन: रुके हुए काम पूरे होंगे और मित्रों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। सेहत अच्छी रहेगी। शुभ रंग: नारंगी। उपाय: किसी गरीब को फल दान करें।

कर्क: आपके ज्ञान में वृद्धि होगी और कुछ नया करने की योजना बन सकती है। रिश्तेदारों के साथ संबंध मजबूत होंगे। लोन लेकर कोई काम करने की योजना फिलहाल टालें। शुभ रंग: गुलाबी। उपाय: किसी गरीब को भोजन दान करें।

सिंह: आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन प्रसन्न रहेगा। कई दिनों से चली आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और व्यापार से जुड़े काम भी बनेंगे। शुभ रंग: हल्का लाल। उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

कन्या: परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों का लेनदेन सोच-समझकर करें। व्यापार में लाभ की स्थिति बन सकती है। शुभ रंग: केसरिया। उपाय: चींटियों को आटा खिलाएं।

तुला: मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सकारात्मक सोच से लाभ मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मन की निराशा दूर होगी। शुभ रंग: क्रीम। उपाय: गाय को चारा खिलाएं।

वृश्चिक: नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। निवेश के लिहाज से दिन अच्छा है। उम्र से बड़े लोगों के साथ मतभेद हो सकते हैं, व्यापार के फैसले जल्दबाजी में न लें। शुभ रंग: गुलाबी। उपाय: किसी गरीब को चावल दान करें।

धनु: किसी बात को लेकर मन में चिंता रह सकती है। वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कहने पर अपने विचार न बदलें। काम पर पूरा ध्यान देने से व्यापार में लाभ के योग बन सकते हैं। शुभ रंग: सफेद। उपाय: मां दुर्गा की आरती करें।

मकर: कामकाज में धीरे-धीरे प्रगति होगी और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। किसी भी काम को टालने से बचें। किसी को पैसा उधार देने से बचना बेहतर होगा। शुभ रंग: नीला। उपाय: किसी गरीब को फल दान करें।

कुंभ: कामकाज में तेजी आएगी और नई योजनाओं से लाभ मिल सकता है। दूसरों पर बेवजह शक करने से बचें और अपनी सोच सकारात्मक रखें। व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं। शुभ रंग: आसमानी। उपाय: पक्षियों को दाना खिलाएं।

मीन: किसी दूर स्थान से शुभ समाचार मिल सकता है। करीबी लोगों के साथ मतभेद बढ़ाने से बचें और अपनी बात विनम्रता से रखें। व्यापार में लाभ होने के योग हैं। शुभ रंग: गुलाबी। उपाय: किसी गरीब को फल दान करें।

आज का उपाय: यदि घर में पैसों की कमी रहती है तो घर को हमेशा साफ-सुथरा रखें और टूटे-फूटे या खराब सामान को बाहर निकाल दें। मां लक्ष्मी की आरती करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं।

यह राशिफल ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है।

Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page