माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखण्ड के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी नैनीताल ने किया गोष्ठी का आयोजन

त्रुटिरहित सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश

माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखण्ड के दिनांक 23.11.2026 को जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा आज सायं को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को त्रुटिरहित सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था समेत अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

गोष्ठी में डॉ. जगदीश चंद्र SP नैनीताल, श्री हरबंस सिंह SP हल्द्वानी, श्री रेवाधर मठपाल SP वायरलेस, श्री लव शर्मा CO हल्द्वानी, श्री विमल प्रसाद CO लालकुआ, श्री समीरन भट्ट CO OPS, श्री बृजमोहन सिंह राणा SHO लालकुआं सहित अन्य अधिकारी/शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page