वीकेंड के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, भवाली एवं कैंची धाम क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए व्यापक तैयारियां

वीकेंड के दौरान पर्यटकों की संभावित भीड़ के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस द्वारा भवाली एवं कैंची धाम क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।

पर्यटकों की सुविधा एवं यातायात के सुचारु संचालन हेतु प्रमुख मार्गों, तिराहों एवं चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात के दबाव को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन, डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

नैनीताल पुलिस की पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील है कि—

1. यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।
2. निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन पार्क करें।
3. सड़क किनारे एवं नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा न करें।
4. ओवरस्पीडिंग एवं गलत दिशा में वाहन चलाने से बचें।
5. कैंची धाम दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु पुलिस द्वारा निर्धारित यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करें।
6. ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सहयोग प्रदान करें।

नैनीताल पुलिस सभी पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं से अपील करती है कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग दें, जिससे वीकेंड के दौरान भवाली एवं कैंची धाम क्षेत्र में यातायात का संचालन सुगम एवं सुरक्षित बना रहे।

 

Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page