ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत कार्रवाई, 63 पाउच अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

चोरगलिया (नैनीताल)। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशों के क्रम में जनपद में अवैध नशे और शराब के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरगलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री हरबंस सिंह एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया श्री तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को मोटरसाइकिल से अवैध कच्ची शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रंजीत सिंह पुत्र दीवान सिंह, निवासी ग्राम तिलियापुर, शक्तिफार्म, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 44 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना संख्या UK06X-8571 से 63 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की। शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में FIR संख्या 51/2026, धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
रंजीत सिंह पुत्र दीवान सिंह, निवासी ग्राम तिलियापुर, शक्तिफार्म, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 44 वर्ष
बरामदगी: 63 पाउच अवैध कच्ची शराब, 01 मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना संख्या UK06X-8571
पुलिस टीम: कानि. उत्तम सिंह, कानि. भारत भूषण, कानि. शैलेन्द्र सिंह, कानि. टेनिस सिंह








