ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोर्ट्स मीट में उत्तराखंड का गौरव बढ़ा, 52 मंजिला स्टेयर रन में दिव्या डांगी ने जीता गोल्ड

हल्द्वानी। बेंगलुरु, कर्नाटक में 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित 2nd ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोर्ट्स मीट-2026 में नैनीताल फायर सर्विस ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। फायर स्टेशन हल्द्वानी की फायर वुमन दिव्या डांगी और फायरमैन त्रिलोक सिंह बिष्ट ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल तीन मेडल जीतकर जनपद को गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में सबसे शानदार प्रदर्शन दिव्या डांगी का रहा। उन्होंने 52 मंजिला स्टेयर रन प्रतियोगिता में फुल फायर फाइटिंग गियर के साथ प्रतिभाग करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद कैजुअल गियर के साथ हुई प्रतियोगिता में उन्होंने रजत पदक भी अपने नाम किया।

वहीं ग्रुप इवेंट के अंतर्गत आयोजित ट्रक पुल प्रतियोगिता में फायरमैन त्रिलोक सिंह बिष्ट ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दोनों खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत, लगन और समर्पण के साथ नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page