ऑपरेशन प्रहार में नैनीताल पुलिस को सफलता, न्यायालय से जारी वारंट पर वांछित गिरफ्तार रामनगर पुलिस ने भवानीगंज में मनिंदर सिंह उर्फ डिक्की को पकड़ा
फौजदारी वाद संख्या 1084/2020 में जारी था NBW/कुर्की वारंट एसएसपी के निर्देश पर फरार और वांछित अपराधियों की धरपकड़ जारी

नैनीताल पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने न्यायालय से जारी NBW/कुर्की वारंट में वांछित मनिंदर सिंह उर्फ डिक्की को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे 18 नवंबर 2026 को भवानीगंज में शहीद भगत सिंह के पास उसके मकान के निकट से पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, आरोपी फौजदारी वाद संख्या 1084/2020 में वांछित था। यह मामला IPC की धाराओं 323, 377, 498A और 504 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 से संबंधित है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेश पर, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में जिले में वांछित और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। रामनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह और कांस्टेबल संजय सिंह की टीम ने गिरफ्तारी की।







