डीएलएड प्रवेश परीक्षा-2026 को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा आयोजित द्विवर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण हेतु प्रवेश परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह ने दिनांक 17-10-2026 को पुलिस सभागार हल्द्वानी में परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग ली।

जनपद नैनीताल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में दिनांक 18 नवम्बर 2026 (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी।

ब्रीफिंग के दौरान एसपी हल्द्वानी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रमुख निर्देश

सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाएगी।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की नियमानुसार चेकिंग की जाएगी। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा कक्ष में ले जाने नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मी पूर्ण सतर्कता बरतेंगे तथा परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करेंगे।
परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखी जाएगी।
परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाएगी।
आवश्यकतानुसार आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा घेरा बनाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी।
सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देंगे।

एसपी हल्द्वानी ने निर्देशित किया कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन किया जाए।

ब्रीफिंग के दौरान सीओ हल्द्वानी लव शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मुखानी सुशील जोशी, वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी रोहिताश सागर समेत परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे.

Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page