राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 18 नवंबर को हल्द्वानी आएंगे, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

हल्द्वानी, 17 नवंबर। उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 18 नवंबर को नैनीताल जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने राज्यपाल के भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल 18 नवंबर को पूर्वाह्न 10:25 बजे तराई भवन गेस्ट हाउस, पंतनगर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे तथा पूर्वाह्न 11 बजे उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां वह दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि राज्यपाल अपराह्न 1 बजे विश्वविद्यालय से कार द्वारा प्रस्थान कर 1:05 बजे एफटीआई हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद अपराह्न 1:10 बजे जीटीसी हेलीपैड, देहरादून के लिए रवाना होंगे।

राज्यपाल के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page