रानीबाग एनसीसी कैंप में 600 कैडेट्स को मानव तस्करी, बाल अपराध और डायल-112 के बारे में किया गया जागरूक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल एवं डायल-112 में नियुक्त पुलिस टीम ने एनसीसी कैंप रानीबाग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में लगभग 600 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पुलिस टीम ने कैडेट्स को बाल अपराध, मानव तस्करी एवं महिला-बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

पुलिस टीम ने बच्चों को मानव तस्करी के विभिन्न तरीकों, इससे बचाव के उपायों, बाल अपराधों की पहचान एवं रोकथाम के संबंध में विस्तार से जागरूक किया। साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल-112 की कार्यप्रणाली एवं उसके उपयोग के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सतर्क करना और उन्हें मुसीबत के समय सही समय पर सही मदद लेने के लिए प्रेरित करना रहा। छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए पुलिस टीम से सवाल-जवाब किए।

कार्यक्रम में मौजूद पुलिस टीम:

  1. उप निरीक्षक रमेश चंद्र पाठक
    कांस्टेबल राजेंद्र जोशी
    कांस्टेबल महेश सयाना
    कांस्टेबल गोविंद मेहरा
    महिला कांस्टेबल रेनू अधिकारी
    महिला कांस्टेबल रश्मि
Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page