भीमताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर 3 नाबालिग बालक सकुशल बरामद

दिनांक 16.11.2026 को गोरखपुर, भीमताल निवासी दिनेश सिंह थापा ने कोतवाली भीमताल में तहरीर दी कि उनका पुत्र अपने दो दोस्तों के साथ बिना बताए घर से कहीं चला गया है। सूचना पर थाना भीमताल में मु0अ0सं0 48/26, धारा 140(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश, एसपी क्राइम/ट्रैफिक जगदीश चन्द्र के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी भवाली विनय सिंह कुँवर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भीमताल राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम ने सुरागरसी-पतारसी, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से तलाश की और दिनांक 17.11.2026 को तीनों बालकों को जनपद ऊधमसिंह नगर के काशीपुर से सकुशल बरामद कर लिया। वैधानिक कार्रवाई के बाद तीनों को परिजनों को सौंप दिया गया।

अपने बच्चों को महज 24 घंटे में सकुशल पाकर परिजनों ने नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम: उ0नि0 अरविन्द कुमार, कानि0 नरेन्द्र सिंह राणा, कानि0 राहुल सिंह राणा, कानि0 मनोज पंत

Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page