जंगल के रास्ते हो रही थी शराब तस्करी, चोरगलिया पुलिस ने मौके पर ही पकड़ा

चोरगलिया, नैनीताल: अवैध नशे और शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरगलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 150 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपदभर में अवैध शराब के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंश सिंह और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस टीम अवैध शराब की पतारसी और सुरागरसी कर रही थी। इस दौरान ग्राम जगतपुर के पीछे जंगल की ओर कुंवरपुर आने वाले मार्ग पर ट्यूबवेल के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला। चेक करने पर उसके कब्जे में मौजूद सफेद प्लास्टिक के कट्टे से 150 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

पुलिस ने अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 50/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त: धर्मवीर सिंह पुत्र बचन सिंह, निवासी ग्राम धौराडाम, नजीमाबाद, सूर्यानगर, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 22 वर्ष।

बरामदगी: 150 पाउच अवैध कच्ची शराब।

पुलिस टीम: हे.का. मलखान सिंह, हे.का. जितेन्द्र सिंह, कानि. चन्दन सिंह।

Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page