स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

जनपद नैनीताल को नशामुक्त बनाने और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख्त दिशा-निर्देशों के तहत पूरे जिले में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल (पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी) एवं श्री अमित कुमार (अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी, हल्द्वानी) के पर्यवेक्षण तथा श्री विजय सिंह मेहता (प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली हल्द्वानी) के नेतृत्व में पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली पुलिस टीम ने हल्द्वानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कालाढूंगी रोड पर जनता बैंड व ढोल दुकान के सामने से एक संदिग्ध को दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी पर एफआईआर नं. 234/2026 धारा- 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।अभियुक्त का नाम  परवेज अहमद (उम्र 40 वर्ष), पुत्र जमील अहमद निवासी- नई बस्ती, निकट गोपाल मन्दिर, वार्ड नं. 20, थाना वनभूलपुरा, नैनीताल। बरामदगी: 9.98 ग्राम अवैध स्मैक।

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page