स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के 19वें दिन वार्ड 6 में आयोजित हुई 5 विशेष स्रोत पर कचरा पृथक्करण कार्यशालाएं
लगभग 100 परिवारों को 4 श्रेणियों में कचरा पृथक्करण की दी गई जानकारी

हल्द्वानी 8 अक्टूबर 2026 स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के क्रम में आज पखवाड़े के 19वें दिन वार्ड संख्या 6 में स्रोत पर कचरा पृथक्करण (Source Segregation) को लेकर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
यह अभियान नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम परितोष वर्मा के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान वार्ड 6 के विभिन्न क्षेत्रों में 5 विशेष जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की गईं, जिनमें लगभग 100 घरों के नागरिकों एवं परिवारों ने सहभागिता की।कार्यशालाओं में नागरिकों को बताया गया कि बेहतर कचरा प्रबंधन की शुरुआत घर से ही कचरे को सही तरीके से अलग-अलग करने से होती है। नागरिकों को कचरे की निम्न 4 श्रेणियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई
रसोई से निकलने वाला बचा हुआ भोजन, फल एवं सब्जियों के छिलके तथा अन्य जैविक कचरा। इसे अलग एकत्रित कर कम्पोस्टिंग के लिए उपयोग किया जा सकता है।कागज, कार्डबोर्ड, प्लास्टिक, धातु, कांच एवं अन्य पुनर्चक्रण योग्य सामग्री। इसे अलग रखकर अधिकृत संग्रहण एवं रिसाइक्लिंग व्यवस्था को देना चाहिए डायपर, सैनिटरी पैड, इस्तेमाल किए गए टिश्यू एवं अन्य संबंधित कचरा। इसे सुरक्षित रूप से पैक करके अन्य कचरे से अलग देना चाहिए।बैटरी, बल्ब, ट्यूबलाइट, ई-वेस्ट तथा घरेलू स्तर पर निकलने वाली ऐसी सामग्री जिसे सामान्य कचरे के साथ नहीं मिलाया जाना चाहिए। इसे अलग रखकर निर्धारित व्यवस्था के माध्यम से देना चाहिए।नागरिकों को समझाया गया कि कचरे को घर से ही अलग रखने और उसी अलगाव के साथ नगर निगम की संग्रहण व्यवस्था को सौंपने से ही स्रोत पर कचरा पृथक्करण प्रभावी होगा।वार्ड 6 में आयोजित पांचों कार्यशालाओं के माध्यम से लगभग 100 घरों के नागरिकों से सीधे संवाद किया गया। नागरिकों की समस्याओं एवं प्रश्नों को समझते हुए उन्हें कचरा पृथक्करण की सही प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
लोगों को यह भी बताया गया कि कचरे को अलग करने की जिम्मेदारी केवल सफाई व्यवस्था की नहीं, बल्कि हर परिवार की पहली जिम्मेदारी है।अभियान में बैंणी सेना प्रोजेक्ट मैनेजर श्री मनोज नेगी के नेतृत्व में वार्ड 6 की बैंणी सेना की पूरी टीम ने सक्रिय सहभागिता की।बैंणी सेना की टीम ने घर-घर संपर्क कर नागरिकों को 4 श्रेणियों में कचरा अलग रखने, सही तरीके से कचरा संग्रहण वाहन को देने तथा स्वच्छता को दैनिक आदत बनाने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में जिला गंगा समिति, नैनीताल के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री पीयूष तिवारी ने भी सहभागिता की।उन्होंने नागरिकों को कचरा नदी एवं जलस्रोतों में न डालने तथा कचरे के उचित प्रबंधन के माध्यम से नदियों एवं जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने के महत्व के बारे में जागरूक किया।
अभियान में बैंणी सेना प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज नेगी SBM टीम से मनीष पांडे SBM टीम से रोहित कश्यप- PMU से पंकज द्विवेदी- जिला गंगा समिति, नैनीताल के प्रोजेक्ट मैनेजर पीयूष तिवारी वार्ड 6 की बैंणी सेना की पूरी टीम ने सहभागिता निभाई स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आयोजित यह अभियान जागरूकता के साथ व्यवहार परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा नागरिकों को संदेश दिया गया कि कचरा प्रबंधन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी घर से शुरू होती है। यदि प्रत्येक परिवार कचरे को गीला, सूखा, सेनेटरी एवं विशेष देखभाल वाले कचरे की चार श्रेणियों में अलग-अलग रखता है, तो कचरे के पुनः उपयोग, पुनर्चक्रण, कम्पोस्टिंग एवं उचित निस्तारण को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
नागरिकों से अपील की गई कि वे स्रोत पर कचरा पृथक्करण को अपनी दैनिक आदत बनाएं, नगर निगम की कचरा संग्रहण व्यवस्था में सहयोग करें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।








