ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रामनगर नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30.87 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को साकार करने के उद्देश्य से नशे के कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। तथा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को पुलिस मुख्यालय स्तर से संचालित “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम तथा संलिप्त तस्करों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में श्री सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सुखदेव सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह, निवासी इटौउआ, बाजपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम द्वारा 64 नंबर गेट से मालधन जाने वाले मार्ग गुर्जर झाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त को उसकी मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस से 30.87 ग्राम स्मैक का परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में मु0अ0सं0 216/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

पुलिस टीम
– अ0उ0नि0 दिगम्बर दत्त
– हे0का0 गगन भण्डारी
– का0 महबूब आलम
– का0 भूपेन्द्र पाल
– का0 संदीप सिंह


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page