मंत्री राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक के लेटीबुंगा में श्रम विभाग का विशेष कैंप लगाकर पंजीकृत श्रमिकों को वितरित की सामग्री
ग्रामीणों को अब श्रमिक योजनाओं का लाभ लेने के लिए हल्द्वानी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे – मंत्री कैड़ा

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धारी ब्लॉक के 15 गांवों के मध्य स्थित ग्राम सभा लेटीबुंगा में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा की पहल पर श्रम विभाग द्वारा विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को खाद्य सामग्री, बच्चो की स्कूल किट सहित विभिन्न उपयोगी सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों को श्रम विभाग की योजनाओं एवं सामग्री का लाभ लेने के लिए हजारों रुपये खर्च कर हल्द्वानी जाना पड़ता था। कई बार लंबी दूरी तय करने और समय व धन खर्च करने के बावजूद उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ता था। ग्रामीणों की इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए लेटीबुंगा में ही श्रम विभाग का कैंप आयोजित कराया गया, ताकि क्षेत्र के श्रमिकों को उनके गांव के नजदीक ही योजनाओं का लाभ मिल सके।
मंत्री कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिकों के कल्याण एवं उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कर्मकार कल्याण बोर्ड एवं श्रम विभाग के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति, श्रमिक परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु आर्थिक सहायता, प्रसूति महिलाओं को सहायता तथा किसी श्रमिक की मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को आर्थिक सहायता जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
मंत्री कैड़ा ने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए नैनीताल जनपद सहित भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी, ओखलकांडा, रामगढ़ एवं भीमताल ब्लॉकों में श्रम विभाग के कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैंपों के माध्यम से अधिक से अधिक पंजीकृत श्रमिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प हजनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से सरकार और विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इस दौरान क्षेत्रीय ग्रामीणों एवं श्रमिकों ने अपने गांव के नजदीक कैंप आयोजित कर उन्हें सामग्री एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए मंत्री राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख भावना आर्य जी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र,, सजय नयाल, हरेंद्र नयाल, प्रकाश चंद्र नानू, ललित शर्मा, गुडू नयाल, अनीता नयाल, प्रधान, क्षेत्र पंचायत गण श्रम विभाग के अधिकारी, हजारों की संख्या मैं ग्रामीणों मौजूद रहे!







