कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अघरिया गांव पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

धारी। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने धारी विकासखंड के ग्राम सभा अघरिया गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने मंत्री के समक्ष सड़क, बिजली, पेयजल और शिक्षा सहित विभिन्न समस्याओं को रखा।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए।
मंत्री कैड़ा ने कहा अघरिया गाँव को सड़क से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है इस गाँव के लिए pmgsy फेस 4 के अंतर्गत मोटर मार्ग को रखा है! जिसकी स्वीकृति मिल गई है वन पर्यावरण से स्वीकृति मिलने के बाद मोटर मार्ग का निर्माण कार्य किया जायेगा! जिस दिशा मैं लगातार कार्य किया जा रहा है
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए!

ब्लॉक प्रमुख धारी सुश्री भावना आर्या जी, जिला पंचायत सदस्य रेखा देवी जी, मण्डल अध्यक्ष धारी कृष्ण चंद्र जी, डाइरेक्टर कोपरेटिव बैंक धारी दीपा बिष्ट जी, प्रकाश चंद्र नानू जी , ग्राम प्रधान श्रीमती रेखा आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य रेखा आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुश्री दीपा, कमलेश बिष्ट, विवेक डंगवाल, पंकज कुमार, पंकज, प्रदीप कुमार,अजय कुमार, विनोद कुमार, सैंकड़ो लोग उपस्थित रहे!


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page