लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में श्री विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी लालकुआँ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को चेकिंग एवं गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 110 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 29.10.2026 को कोतवाली लालकुआँ की चौकी बिंदुखत्ता पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, गश्त तथा अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान तिवारी नगर प्रथम, गप्ता, बिंदुखत्ता स्थित पुल के पास से *ईश्वरी प्रसाद उर्फ संज पुत्र गोपाल राम*, निवासी तिवारी नगर प्रथम, गप्ता, बिंदुखत्ता, थाना कोतवाली लालकुआँ, जनपद नैनीताल को *एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में रखे 110 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार* किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध *कोतवाली लालकुआँ में FIR संख्या 170/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम:-

1. उ0नि0 गौरव जोशी, प्रभारी चौकी बिंदुखत्ता
2. कानि0 प्रहलाद सिंह
3. कानि0 वीरेंद्र रौतेला
4. कानि0 दयाल नाथ

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page