SSP नैनीताल के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: परमिट शर्तों के उल्लंघन पर 258 चालान, 73 वाहन सीज, 5 लाइसेंस निरस्त

नैनीताल। जनपद में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए नैनीताल पुलिस ने ताबड़तोड़ अभियान चलाया है। परमिट की शर्तों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध की गई इस बड़ी कार्रवाई में कुल 258 चालान और 73 वाहन सीज किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के दिशा-निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। एसएसपी ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए।
इसी क्रम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना प्रभारियों, निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, नैनीताल, भवाली, टीएसआई रामनगर और प्रभारी सीपीयू हल्द्वानी की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया।
कार्रवाई का ब्योरा –
कुल चालान – 258
कुल सीज वाहन – 73
सीज मोटरसाइकिल – 72
ड्राइविंग लाइसेंस / परमिट निरस्तीकरण – 05
वसूला गया संयोजन शुल्क – 47,000 रुपये
क्षेत्रवार कार्रवाई –
निरीक्षक यातायात हल्द्वानी द्वारा – 09 वाहन सीज
निरीक्षक यातायात भीमताल/भवाली/कैंचीधाम द्वारा – 09 वाहन सीज
सीपीयू हल्द्वानी द्वारा – 24 वाहन सीज
जनपद के विभिन्न थानों द्वारा – 224 नगद चालान
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। परमिट शर्तों का उल्लंघन, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।







