काठगोदाम में स्कूटी चोरी का बड़ा खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; चोरी की दो स्कूटियां बरामद

नैनीताल पुलिस की कार्रवाई से चोरों के मंसूबों पर फिरा पानी, एक स्कूटी काठगोदाम तो दूसरी मुखानी क्षेत्र से हुई थी चोरी

हल्द्वानी, 8 अक्टूबर 2026। काठगोदाम थाना क्षेत्र में हुई स्कूटी चोरी की घटना का नैनीताल पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की दो TVS NTORQ स्कूटियां बरामद की हैं। इनमें एक स्कूटी काठगोदाम क्षेत्र से चोरी हुई थी, जबकि दूसरी स्कूटी मुखानी थाना क्षेत्र से चोरी किए जाने की पुष्टि हुई है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अभियान में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को सफलता मिली।

घर के बाहर खड़ी स्कूटी रातोंरात हुई गायब

पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 की रात वसीम पुत्र अनीस अहमद, निवासी मिर्जा कंपाउंड, कलसिया पुल के पास, काठगोदाम ने अपनी TVS NTORQ स्कूटी संख्या UK04AJ6814 घर के सामने खड़ी की थी। अगले दिन सुबह करीब 5 बजे स्कूटी वहां से गायब मिली।

वादी की तहरीर पर थाना काठगोदाम में मु0अ0सं0 122/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और मामले की विवेचना उपनिरीक्षक दिलीप कुमार को सौंपी गई।

सुरागरसी के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपी

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए संदिग्धों की जानकारी जुटाई और आखिरकार तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वादी की चोरी की गई TVS NTORQ स्कूटी के साथ काले रंग की एक अन्य TVS NTORQ स्कूटी, बिना नंबर प्लेट के भी बरामद की।

जांच में पता चला कि दूसरी स्कूटी मुखानी थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। इस मामले में वादी मनीष राठौर की शिकायत पर थाना मुखानी में मु0अ0सं0 172/26 पहले से पंजीकृत है।

चोरी की संपत्ति बरामद होने के बाद काठगोदाम के मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. करन पाठक (20 वर्ष) पुत्र कैलाश चंद्र पाठक, निवासी आरटीओ रोड, पाल कॉलेज, लालपुर नायक के पास, थाना मुखानी, नैनीताल। मूल निवासी गूलर भोज, कैनाल कॉलोनी, ऊधमसिंहनगर।
  2. दीपक शर्मा (19 वर्ष) पुत्र पाती राम शर्मा, निवासी फूलचौड़ इंटर कॉलेज के पास, आरटीओ रोड, थाना मुखानी, नैनीताल।
  3. योगेश कुमार आर्या (21 वर्ष) पुत्र विजय कुमार, निवासी प्रेमपुर लोश्ज्ञानी, ज्वालाजी गैस गोदाम के पास, थाना मुखानी, नैनीताल।

यह रही पुलिस टीम

  • उ0नि0 दिलीप कुमार
  • हे0का0 सुरेश चंद्र
  • का0 हरीश प्रसाद
  • का0 योगेश कुमार
  • का0 मनीष राणा

नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि जनपद में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page