कैंचीधाम क्षेत्र में दूध पिकअप वाहन खाई में गिरा, नैनीताल पुलिस और SDRF ने 3 घायलों को नदी से सकुशल निकाला

06.10.2026 को प्रातः लगभग 05:00 बजे एक स्थानीय व्यक्ति ने चौकी कैंचीधाम पुलिस को सूचना दी कि कैंची मंदिर क्षेत्र में केरल ढाबे के पास सड़क से लगभग 100-150 मीटर नीचे खाई में नदी के पास किसी वाहन की लाइट जल रही है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी कैंचीधाम पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। SDRF पोस्ट खैरना और स्थानीय लोगों के सहयोग से सर्च अभियान चलाया गया। सर्च में पाया गया कि दूध पिकअप वाहन संख्या UK04 CC 3465 गहरी खाई में नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त पड़ा है।

पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे 03 व्यक्तियों को गंभीर घायल अवस्था में नदी से सकुशल बाहर निकाला और तत्काल 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भवाली भेजा।

घायलों का विवरण:
अंकित सिंह पुत्र स्व. सतपाल सिंह, निवासी बड़ी मंडी, सनी बाजार रोड, हल्द्वानी, उम्र 33 वर्ष – वाहन चालक
बॉबी पुत्र ओम प्रकाश, निवासी बड़ी मंडी, सनी बाजार रोड, हल्द्वानी, उम्र 22 वर्ष
मोहम्मद साकिब पुत्र नफीस अहमद, निवासी हल्द्वानी, उम्र 11 वर्ष

रेस्क्यू टीम:
उ0नि0 विजय कुमार, प्रभारी चौकी कैंचीधाम
अ0उ0नि0 विजय कुमार
कानि0 विनोद यादव
कानि0 महेश गोस्वामी
SDRF टीम – उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page