अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर बरसे सांसद अजय भट्ट

हल्द्वानी। नैनीताल–ऊधम सिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि डोभाल देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनका योगदान राष्ट्र के लिए गौरव का विषय है।

अजय भट्ट ने आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार से राहुल गांधी राजनीतिक हताशा में हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर बयान देते समय राजनीतिक मर्यादा और राष्ट्रहित का ध्यान रखना चाहिए।

सांसद ने कहा कि अजीत डोभाल ने देश की सुरक्षा और सामरिक हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत व्यक्तियों के प्रति सम्मानजनक भाषा का प्रयोग आवश्यक है। उन्होंने राहुल गांधी से अपनी टिप्पणियों में गंभीरता और जिम्मेदारी बरतने की अपील की।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page