49 व 43 पाउच कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, लालकुआँ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

दिनांक 15.07.2026 को उपनिरीक्षक गौरव जोशी, चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता, कांस्टेबल दयाल नाथ, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह के द्वारा संदिग्ध वाहन चेकिंग, गश्त, जुर्म-जरायम की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र सिद्धार्थ, निवासी वीआईपी गेट, 2 किलोमीटर, थाना लालकुआँ को 2 किलोमीटर सर्विस रोड के पास, लालकुआँ से एक प्लास्टिक के कट्टे में 49 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआँ में FIR No. 114/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

दूसरी घटना मे अभियुक्त प्रकाश सिंह मेहता पुत्र मोहन सिंह मेहता, निवासी खुरिया खत्ता नं. 12, बिंदुखत्ता, थाना लालकुआँ को खुरिया खत्ता नं. 12, बिंदुखत्ता से एक प्लास्टिक के कट्टे में 43 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआँ में FIR No. 115/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है.

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page