मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के हल्द्वानी दौरे को लेकर अलर्ट मोड में नैनीताल पुलिस
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस बल की ब्रीफिंग, वीआईपी सुरक्षा से लेकर सुगम यातायात तक पुख्ता इंतजामों के निर्देश*

एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 के निर्देशानुसार, आज दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को हल्द्वानी में माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तराखंड के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। इस संबंध में *डॉ0 जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा ड्यूटी पर तैनात होने वाले समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की *पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी* में ब्रीफिंग की गई।
👉ब्रीफिंग के मुख्य बिंदु:
▫️प्रभावी एक्सेस कंट्रोल: वी0आई0पी0 प्रोटोकॉल के मानकों के अनुसार कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग तथा आसपास के क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा घेरा और एक्सेस कंट्रोल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
▫️सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग: सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्धों पर नजर रखने और प्रभावी चेकिंग व फ्रिस्किंग करने के कड़े निर्देश दिए गए।
▫️सुगम यातायात व्यवस्था: आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात पुलिस और सीपीयू को सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान लागू करने हेतु निर्देशित किया गया।
▫️व्यवहार कुशलता: ब्रीफिंग के दौरान स्पष्ट किया गया कि सभी पुलिसकर्मियों को शालीनता और विनम्रता से व्यवहार करेंगे।
▫️वीआईपी मार्ग: वीआईपी मूवमेंट के दौरान VIP मार्गो पर सभी रोक, रुकावटों को पूर्व में ही दूर कर लिया जाय।
▫️सभी को सतर्कता और पूर्ण मुस्तैदी के साथ वीआईपी ड्यूटी सम्पादित करने के निर्देश दिए गए।
▫️इस दौरान श्री हरबंस सिंह एसपी हल्द्वानी एवं श्री रेवाधर मठपाल एसपी संचार नैनीताल द्वारा भी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी प्वाइंट, संचार व्यवस्था एवं मार्ग व्यवस्था के बारे में विस्तृत निर्देश दिए।

ब्रीफिंग के दौरान श्री लव शर्मा सीओ हल्द्वानी, श्री रविकांत सेमवाल सीओ रामनगर, श्री ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, श्री अरुण सैनी प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी, श्री दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा, श्री जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम, श्री विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, श्री भूपेश पाण्डेय निरीक्षक यातायात , श्री हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक* समेत वी0आई0पी0 ड्यूटी के लगे पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।







