काठगोदाम के इंस्पिरेशन स्कूल के छात्रों ने JEE Mains-2 में लहराया परचम

हल्द्वानी काठगोदाम। क्षेत्र के प्रतिष्ठित इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने जेईई मेन्स-2 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मेधावी छात्र सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने 99.2414 पर्सेंटाइल हासिल कर शीर्ष उपलब्धि दर्ज की, जबकि सार्थक रावत ने 96.2460 पर्सेंटाइल और मृदुल नाथ गोस्वामी ने 93.6604364 पर्सेंटाइल प्राप्त कर IIT JEE Advanced के लिए अर्हता प्राप्त की।

विद्यालय परिवार के लिए यह उपलब्धि अत्यंत गर्व का विषय है। सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि वे विद्यालय में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी लगातार अग्रणी रहे हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशक डॉ. दीपक बलूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बलूटिया, आयुषी बलूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा, कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा तथा अकादमिक कोऑर्डिनेटर मनमोहन जोशी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
साथ ही विद्यालय प्रशासन ने सर्वज्ञ श्रीवास्तव, सार्थक रावत एवं मृदुल नाथ गोस्वामी के अभिभावकों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए इसे छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।







