अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में भवाली पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. श्री मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भवाली पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. श्री जगदीश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी भवाली श्री रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग, अपराध रोकथाम एवं गश्त के दौरान एक संदिग्ध की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान अभियुक्त के कब्ज़े से 60 पाउच देसी मसालेदार शराब (माल्टा) बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण संतोष कुमार पुत्र बलिराम, निवासी- गंगोरी, पोस्ट- सुयालबाड़ी, थाना भवाली, जनपद नैनीताल।(उम्र: 31 वर्ष) बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली भवाली में FIR No. 27/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page