ऑपरेशन प्रहार में चोरगलिया पुलिस की दबिश, चोरी के मुकदमे में वांछित वारंटी गिरफ्तार

चोरगलिया। ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरगलिया पुलिस ने चोरी के एक मुकदमे में वांछित वारंटी दीपक परगाई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे 17 अक्टूबर को मदनपुर स्थित उसके घर से दबिश देकर पकड़ा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देश और थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों तथा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने हल्द्वानी न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट पर कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, दीपक परगाई पुत्र बंशीधर परगाई, निवासी मदनपुर, थाना चोरगलिया, उम्र 30 वर्ष, फौजदारी वाद संख्या 347/2022 और मुकदमा अपराध संख्या 81/2021 में वांछित था। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 379 से संबंधित है।
कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक मनजीत सिंह और कांस्टेबल चन्दन सिंह शामिल रहे।






