विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी: EVM वेयरहाउस का संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से होगी जांच
हल्द्वानी में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वेयरहाउस हॉल खोला गया; 1,541 BU, 2,716 CU और 2,224 VVPAT की होगी प्रथम स्तरीय जांच

हल्द्वानी, 21 अक्टूबर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के तहत जनपद के EVM/VVPAT वेयरहाउस का मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया। मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) 23 अक्टूबर से शुरू होगी।
उपजिलाधिकारी मोनिका ने बताया कि FLC की तैयारियों के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने वेयरहाउस हॉल खोला गया। यहां सफाई, FLC टीम के बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी तैयारियां की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (ECIL) के विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रत्येक मशीन की कार्यक्षमता जांचेगी। जांच में खराब पाई जाने वाली मशीन को तत्काल रिजेक्ट किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया में करीब 10 से 12 दिन लगने का अनुमान है।
जनपद में उपलब्ध 1,541 बैलेट यूनिट (BU), 2,716 कंट्रोल यूनिट (CU) और 2,224 VVPAT मशीनों की जांच की जाएगी। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी और भाजपा, कांग्रेस, बसपा सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।







