बनभूलपुरा में ऑपरेशन प्रहार: 12.20 ग्राम स्मैक के साथ 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नैनीताल। मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने गफूर बस्ती क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे से 12.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार युवक की पहचान अमन सिद्दीकी (32), पुत्र आफताब सिद्दीकी, निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा संख्या 173/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उसे नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह कार्रवाई 15 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन और हल्द्वानी के पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस टीम: वरिष्ठ उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल दिलशाद अहमद।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page