ऑपरेशन प्रहार: 220 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

चोरगलिया में जालाघाट वन बैरियर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

नैनीताल। ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरगलिया पुलिस ने 220 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 की रात जालाघाट वन बैरियर के पास चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गुरदेव सिंह (35), पुत्र सुच्चा सिंह, निवासी ग्राम धौराडाम, नजीमाबाद, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 220 पाउच कच्ची शराब बरामद की।

चोरगलिया थाने में FIR संख्या 47/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल मलखान सिंह और हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह शामिल रहे।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page