बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, ₹9,190 बरामद

हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को वार्ड नंबर 25, लाइन नंबर 18 में चेकिंग और शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान मो. समीम (43) निवासी लाइन नंबर 17 को पकड़ा गया। उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, गत्ता, पेन और ₹9,190 नकद बरामद हुए।
मामले में बनभूलपुरा कोतवाली में मु0अ0सं0 179/2026 के तहत धारा 13 जी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। टीम में उपनिरीक्षक मोनी टम्टा, कांस्टेबल लक्ष्मण राम और कांस्टेबल मो. यासीन शामिल रहे।







