पुराने विवाद में नाबालिग पर ईंट से हमला, मुखानी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे; मुख्य आरोपी बाल संप्रेषण गृह भेजा
दूसरे आरोपी आयुष बालियान की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट बरामद, न्यायालय में पेश होगी पुलिस

हल्द्वानी, 16 अक्टूबर 2026। धानमिल क्षेत्र में प्रतिबिम्ब जिम के पास पुराने विवाद को लेकर नाबालिग पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुखानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को हिरासत में लिया है।
मामले में मुख्य आरोपी विधि विवादित किशोर को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करेगी।
क्या है पूरा मामला –
दिनांक 15.10.2026 को वादी श्री ललित बिष्ट निवासी साउथ एनक्लेव फेज-2, हल्द्वानी ने थाना मुखानी में तहरीर दी थी कि 14.10.26 को प्रतिबिम्ब जिम के पास पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने उनके नाबालिग पुत्र के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से पत्थर व ईंटों से हमला कर दिया। हमले में किशोर के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।
तहरीर के आधार पर कोतवाली मुखानी में मु0 FIR संख्या 175/2026, धारा 109(1), 351(3), 191(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
SSP के निर्देश पर गठित हुई टीम –
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुखानी श्री सुशील जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
दिनांक 16.10.2026 को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी विधि विवादित किशोर आरटीओ चौकी क्षेत्र में है। मौके पर पहुंची टीम ने पूछताछ की तो उसने अपने साथियों के साथ मारपीट की बात स्वीकार की और बताया कि उसके साथी आयुष बालियान ने ईंट से पीड़ित के सिर पर वार किया था।
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी आयुष बालियान पुत्र राजीव बालियान, निवासी वार्ड नंबर-2, कालाढूंगी, उम्र 19 वर्ष को हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी विधि विवादित किशोर के पिता के विरुद्ध पूर्व में अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या के संबंध में कोतवाली मुखानी में FIR No. 179/24 धारा 103(1)/3(5) व 3/25 A Act में मुकदमा पंजीकृत है और वह वर्तमान में जेल में है।
गिरफ्तारी व बरामदगी –
गिरफ्तार – 1. विधि विवादित किशोर (बाल संप्रेषण गृह भेजा गया), 2. आयुष बालियान (19 वर्ष)
बरामदगी – घटना में प्रयुक्त 01 ईंट
पुलिस टीम में –
उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य, कांस्टेबल धीरज सुगड़ा और कांस्टेबल बलवंत सिंह शामिल रहे।






