नैनीताल के तल्लीताल व मल्लीताल क्षेत्र के 6 मेडिकल स्कोर का निरीक्षण


माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी जी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल पारुल थपलियाल के द्वारा निरीक्षक टीम श्री अभित अधिकारी खाद्य संरक्षा,अजब सिंह रावत औषधि प्रशासन, अभय सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीनाक्षी बिष्ट, चिकित्सा अधिकारी डॉ कासिम,औषधि निरीक्षक अर्चना के साथ दिनांक 24/07/2026 को जिला मुख्यालय नैनीताल के तल्लीताल व मल्लीताल क्षेत्र के 6 मेडिकल स्कोर का निरीक्षण किया गया जिनका कार्य संतोषजनक पाया गया।साथ ही रेस्टोरेंट तथा दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया गया जिसमें कुछ कमियां पाई गई जिसके आधार पर 7 रेस्टोरेंट को नोटिस जारी किया गया।








