दशहरा पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए SSP नैनीताल ने दिए सख्त दिशा-निर्देश

दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल, थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

● पुतला दहन स्थलों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखी जाए।

● सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित चेकिंग और गश्त करें, पुतला दहन स्थलों का निरीक्षण करें तथा अग्निशमन विभाग से समन्वय कर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करें।

● बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जेबकतरों एवं चेन स्नैचरों पर सतर्क निगरानी रखी जाए। बीडीएस टीम से सघन चेकिंग भी कराई जाए।

● पुतला दहन कार्यक्रमों के दौरान यातायात सुचारू रखने के लिए अलग से यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाए।

● सभी अधिकारी आपसी समन्वय और सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।

अपील

दशहरा पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन के दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page