SSP नैनीताल के त्वरित संज्ञान पर वरिष्ठ नागरिक का खोया बैग बरामद कर लौटाया गया; उन्होंने नैनीताल पुलिस का जताया आभार

दिनांक 20.10.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को एक वरिष्ठ नागरिक का बैग खोने की सूचना फोन एवं मैसेज के माध्यम से प्राप्त हुई। SSP नैनीताल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी टीपी नगर को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
टीपी नगर चौकी क्षेत्र में पुलिस ने CCTV फुटेज एवं अन्य जानकारी के आधार पर ई-रिक्शा चालक और बस कर्मियों से संपर्क किया। पुलिस के त्वरित प्रयासों से श्री बलवंत सिंह रावत (60 वर्ष), निवासी देहरादून का खोया हुआ बैग बरामद कर उन्हें सकुशल सुपुर्द किया गया। बैग में जरूरी दस्तावेज और नकदी थी।
बैग वापस मिलने पर वरिष्ठ नागरिक ने नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।







