आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व

आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में विजयादशमी अर्थात् दशहरे का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के महत्त्व को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को दशहरे के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व से परिचित कराया गया। साथ ही उन्हें सत्य की असत्य पर विजय, बुराई पर अच्छाई की जीत तथा सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों त्योहारों के नैतिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दशहरा हमें जीवन में सत्य, धर्म और अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को दशहरे की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने का संदेश दिया।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page