नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 17 जून से 26 जून तक नशा मुक्त सप्ताह का आयोजन , समाज कल्याण विभाग द्वारा लोगों को जागरूक किया गया

हल्द्वानी 20 जून 2026 नशा मुक्त अभियान कार्यक्रम की शुरुआत समाज कल्याण विभाग के निर्देशक संजय कुमार द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ किया गया नशा मुक्त भारत विकसित भारत के अंतर्गत संजय कुमार ने कहा की आज के इस आधुनिक दौर में युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फस रही है उन्होंने समाज के युवा पीढ़ी व सभी नागरिकों से विशेष अपील की कि वह हर प्रकार के नशे से दूर रहे और नशा मुक्त भारत विकसित भारत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करें
नशा मुक्त भारत समिति के सदस्य नारायण सिंह डांगी व आरपी पन्त द्वारा समाज में नशे के द्वारा दुष्प्रभाव और उसकी रोकथाम के बारे में विस्तार से अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए उन्होंने कहा कि समाज को सजग रहने के लिए संकल्प लिया
सुशीला तिवारी अस्पताल के मनोवैज्ञानिक डॉ युवराज पंत ने कहा कि राज्य में बढ़ते नशे को देखते हुए उससे छुटकारा पाने के लिए हमें रोज व्यायाम प्राणायाम के साथ-साथ नियमित खान पान की दिनचर्या में बदलाव लाना होगा ताकि हमारे शरीर को बल मिल सके
कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत समिति, परिषद, बोर्ड सदस्यों द्वारा इस कार्यक्रम उपस्थित जन समुदाय छात्रों व अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे नशा मुक्ति भारत के लिए संकल्पित व संगठित हो ताकि इस कुठाराघात नशे से भारत की युवा पीढ़ी को नशामुक्त किया जा सके और विकसित भारत नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार किया जा सके
कार्यक्रम में उपनिदेशक समाज कल्याण जगमोहन सिंह ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में नशे के विस्तार वह उसके रोकथाम के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए सिंह ने कहा कि हमारे युवा पीढ़ी को हमेशा स्वस्थ उत्तम आहार लेकर साथ ही व्यायाम योग जैसे अपने रोजमर्रा जीवन में शामिल करना चाहिए ताकि वह स्वस्थ भी रह सके और नशे जैसी हालात पैदा ना हो सके
कार्यक्रम मे देवभूमि अकादमी हल्द्वानी के छात्र-छात्राओं व सांस्कृतिक दल आंचल कला
केंद्र द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर नशे के खिलाफ समाज को एकत्रित व संगठित रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगणो के अलावा छात्रा-छात्राएं व गणमान्य लोग मौजूद रहे।





