केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकासखंड कोटाबाग में वृहद् शिविर का आयोजन

कोटाबाग/कालाढूंगी 20 जून 2026, केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकासखंड कोटाबाग में वृहद् शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकासखंड कोटाबाग की मा0 ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मनीषा जंतवाल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री बंशीधर भगत व विशिष्ट अतिथि दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट रहे।

कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को प्रदान की गई। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, एनआरएलएम, पशुपालन, स्वास्थ्य विभाग राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया तथा एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंकों द्वारा एनआरएलएम योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों एवं लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया, जिससे ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्य अतिथि कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार के विगत 12 वर्षों में विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुरेश भट्ट ने अपने संबोधन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
शिविर में ब्लॉक प्रमुख मनीषा जंतवाल ने कहा कि सरकार की योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने प्रतिभाग किया।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page