20 लीटर कच्ची शराब व 75 पाउच अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधों एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु कालाढूंगी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
दिनांक 13.07.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन व श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सैनी, अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा श्री अरुण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं अवैध शराब की रोकथाम के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान नये गांव से आगे बाजपुर-कालाढूंगी रोड एवं छोराजाली जाने वाले मार्ग पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों क्रमशः (1)बलकार सिंह पुत्र माला सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी मोहाली जंगल बेरिया दौलत, थाना केलाखेड़ा, जनपद ऊधमसिंहनगर को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब और (2) अमरजीत सिंह पुत्र इंदर सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी थापा नगला, कोतवाली बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को 75 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस कार्यवाही मे दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत क्रमशः एफआईआर संख्या 79/2026 एवं 80/2026 पंजीकृत की गई है। अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
(1) बलकार सिंह पुत्र माला सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी मोहाली जंगल बेरिया दौलत, थाना केलाखेड़ा, जनपद ऊधमसिंहनगर
(2) अमरजीत सिंह पुत्र इंदर सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी थापा नगला, कोतवाली बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर।





