नशीले इंजेक्शनों की तस्करी के विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम की कार्रवाई, 04 अभियुक्त गिरफ्तार
अभियुक्तों के कब्जे से 25 नशीले इंजेक्शन एवं 25 एविल इंजेक्शन बरामद


डॉ० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश सिंह फरत्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा देखरेख शांति व्यवस्था एवं गश्त के दौरान 04 अभियुक्तों को नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस कार्यवाही—
दिनांक 09.08.2026 को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था की देखरेख, गश्त एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान गौला रोखड़, जवाहर नगर, थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण निम्नवत है —
1. समीर मो० चाँद पुत्र सफीक अहमद, निवासी वार्ड नं० 24, लाइन नं० 17, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल, उम्र 25 वर्ष।
2. जुबैर खान पुत्र पुतन, निवासी वार्ड नं० 24, गफूर बस्ती, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल, उम्र 25 वर्ष।
3. मो० जावेद पुत्र मो० याकूब, निवासी वार्ड नं० 24, गफूर बस्ती, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल, उम्र 26 वर्ष।
4. फरमान अली पुत्र सगीर, निवासी गफूर बस्ती, वार्ड नं० 24, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल, उम्र 22 वर्ष।
उक्त अभियुक्तों के कब्जे से अलग-अलग कुल 25 अदद B-GESIC,Buprenorphine Hydrochloride,Injection (2 ml) तथा 25 अदद, Avil (Pheniramine,Maleate) ,Injection (10 ml) बरामद हुए।
उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 130/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-
1- अभियुक्त जुबैर का आपराधिक इतिहास
FIR NO – 179/2024 धारा 8/21 NDPA Act चालानी थाना बनभूलपुरा
FIR NO – 42/2025 धारा 8/21/29 NDPA Act चालानी थाना बनभूलपुरा
FIR NO – 153/2025 धारा 8/21 NDPA Act चालानी थाना बनभूलपुरा
2- मो0 जावेद का आपराधिक इतिहास
FIR NO – 09/2020 धारा 8/21 NDPA Act चालानी थाना बनभूलपुरा
FIR NO – 20/2026 धारा 8/21 NDPA Act चालानी थाना बनभूलपुरा
3- फरमान अली का आपराधिक इतिहास
FIR NO – 106/2025 धारा 8/21 NDPA Act चालानी थाना किच्छा जनपद उधम सिंह नगर
4- समीर उर्फ चांद का आपराधिक इतिहास
FIR NO – 21/2024 धारा 3/25, 4/25, आर्म्स एक्ट व 147, 148, 149, 307, 353, 332, 333, 341, 395, 412, 427, 436 भादवि व 07 किशोर एक्ट व 15/16 The Unlawful Activities (Prevention) Act, 1967, 3/4 U.K PREVENTION PUBLIC PROPERTY ACT चालानी थाना बनभूलपुरा







