कालाढूंगी पुलिस ने 8.72 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

नैनीताल में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरूण कुमार सैनी के नेतृत्व में 24 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान कालाढूंगी क्षेत्र से 2 अभियुक्तों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

अरूण सिंह बसेड़ा पुत्र महेन्द्र सिंह बसेड़ा, निवासी PWD गेस्ट हाउस, रिवरडेल स्कूल के पास, बाजपुर, जनपद उधम सिंह नगर, उम्र 19 वर्ष – कब्जे से 4.41 ग्राम स्मैक बरामद
हरीश बसेड़ा पुत्र हरगोविन्द बसेड़ा, निवासी PWD गेस्ट हाउस, रिवरडेल स्कूल के पास, बाजपुर, जनपद उधम सिंह नगर, उम्र 30 वर्ष – कब्जे से 4.31 ग्राम स्मैक बरामद

दोनों के पास से कुल 8.72 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली कालाढूंगी में क्रमशः FIR NO. 123/2026 व FIR NO. 124/2026 धारा 8/21 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम:

टीम प्रथम: उपनिरीक्षक बलवीर चन्द, कानि. अमनदीप सिंह, कानि. विरेन्द्र सिंह राणा
टीम द्वितीय: उपनिरीक्षक पूजा रानी, कानि. तेजपाल सिंह सैनी, कानि. किशन नाथ


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page