इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम शानदार, 72 छात्रों ने 90% से अधिक अंक पाए

हल्द्वानी। सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में स्थित इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम अत्यंत प्रशंसनीय रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है।
विद्यालय से कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 163 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 72 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। इस वर्ष के टॉपर्स में प्रकृति पाण्डे ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दिग्विजय सिंह अधिकारी ने 98.6 प्रतिशत और देवांश जोशी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।


विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन की बात करें तो 36 विद्यार्थियों ने आईटी विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा 13 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी, एक विद्यार्थी ने हिन्दी तथा एक विद्यार्थी ने सामाजिक विज्ञान में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। स्कूल प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर तथा उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page