सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल महिला मोर्चे के प्रदेश कार्यालय का उद्धघाटन, “बारह महीने बारह रोजगार योजना” का ऐलान

हल्द्वानी। महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ रविवार को सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल (रजि०) उत्तराखंड के महिला मोर्चे के प्रदेश कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया।
कार्यालय का उद्घाटन महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अवस्थी जी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर श्रीमती ज्योति अवस्थी जी ने संगठन की नई पहल “बारह महीने बारह रोजगार योजना” की घोषणा की। उन्होंने कहा कि _”महिलाओं का स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनना एक सशक्त, विकसित और समृद्ध समाज की नींव है। जब एक महिला आर्थिक और व्यक्तिगत रूप से आत्मनिर्भर होती है, तो उसका पूरा परिवार और आने वाली पीढ़ियाँ सशक्त होती हैं।”

योजना की मुख्य बातें:
1. 12 महीने, 12 रोजगार: महिलाओं को 12 महीने में 12 तरह के स्टार्टअप सिखाए जाएंगे। इसमें सिर्फ सिलाई-कढ़ाई-बुनाई नहीं, बल्कि उद्यमी कैसे बनें, एंटरप्रेन्योर कैसे बनें, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस क्या होती है, इसकी पूरी ट्रेनिंग दी जाएगी।
2. सरकारी योजनाओं से जोड़ना: प्रधानमंत्री जी के “स्टार्टअप इंडिया मिशन” के बारे में जागरूक किया जाएगा।
3. लोन में सहायता: MSME के तहत मिलने वाले बिना गारंटी के लोन और माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी जी द्वारा चलाई जा रही “एकल महिला स्वरोजगार योजना” के तहत लोन दिलाने में मदद की जाएगी।

श्रीमती अवस्थी ने कहा कि यह कदम महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी:
मुख्य अतिथि: श्री भुवन भट्ट – संगठन महामंत्री
विशिष्ट उपस्थिति: श्री तरुण वानखेड़े, श्री संजय त्यागी, श्री तेज सिंह कार्की सीमा बत्रा, संजय बिष्ट
महिला पदाधिकारी: श्रीमती दीप्ति गुरूरानी, श्रीमती सीमा बत्रा – प्रदेश प्रभारी,श्रीमती कल्पना रावत , श्रीमती रेनु शर्मा, श्रीमती मंजू शाह,श्रीमती नीता गुप्ता, श्रीमती तरंजीत कौर, श्रीमती काजल खत्री, श्रीमती यशोदा सोटियाल, श्रीमती पुष्पा भट्ट जी, श्रीमती आशू राठौर, श्रीमती प्रभा खनका रेनू डसीला जी
कार्यक्रम के अंत में सभी ने “महिला शक्ति जिंदाबाद” और “सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल जिंदाबाद” के नारे लगाए।






