पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर हल्द्वानी महानगर कांग्रेस द्वारा मिष्ठान वितरण कर मनाया गया “बाल दिवस”

आज बाल दिवस के अवसर पर हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को विशेष रूप से मनाया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट के नेतृत्व में भारत रत्न पंडित जवाहर नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और मिष्ठान वितरण कर पंडित नेहरू के बाल प्रेम और देश प्रेम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और पंडित नेहरू के जीवन, उनके आदर्शों और बच्चों के प्रति उनके प्रेम पर चर्चा की तथा पंडित नेहरू के बच्चों के प्रति स्नेह और उनके द्वारा बाल कल्याण के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा, “पंडित नेहरू का मानना था कि बच्चों में देश का भविष्य छुपा है। उनका हर बच्चा शिक्षित और स्वस्थ होना चाहिए। आज का दिन हमें उनके इस विचार को अपनाने का संकल्प लेने का अवसर देता है।”
गोविंद बिष्ट ने कहा कि पंडित नेहरू भारत देश की अमूल्य धरोहर है। उनका समुचित सम्मान प्रत्येक भारतीय का पहला कर्तव्य है।
मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी मे स्थापित पंडित जी की मूर्ति का समुचित रखरखाव प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है, राजनीतिक भावना से अगर भाजपा सरकार देश की अमूल्य धरोहरों का समुचित रखरखाव नही कर पायेगी तो कांग्रेस सड़को पर उतरेगी।

स्वराज आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में हरीश मेहता, हेमन्त बगडवाल, संजय किरौला, सुहैल सिद्दीकी, महेश कांडपाल, प्रकाश पांडे, ललित जोशी, कमल मेहता, राजेन्द्र उपाध्याय, शोभा बिष्ट, मधु सांगूड़ी, विमला सांगूड़ी जया पाठक, हेमन्त साहू, त्रिलोक बनोली, संजू उप्रेती, एडवोकेट धर्मवीर, इंजीनियर सुमित कुमार, बबलू बिष्ट, राज कुमार, विशाल भोजक, उदित करायत, सुरेंद्र फ़र्श्वन (राजा), करन अधिकारी, ताहिर हुसैन आदि मुख्य रूप से शामिल हुवे और सभी ने पंडित नेहरू के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page