बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS और पॉक्सो एक्ट के 2 वारंटी गिरफ्तार

SSP नैनीताल के निर्देश पर वारंट तामीली अभियान के तहत हुई कार्रवाई, दोनों आरोपियों को न्यायालय में किया पेश

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने 02 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पहला वारंटी मो. शमशाद (25) पुत्र अनवार हुसैन है। जो मूल रूप से थाना शहजाद नगर, रामपुर (उ.प्र.) का रहने वाला है और हाल में जोशी बिहार, गौजाजाली, बनभूलपुरा में रह रहा था। इसके खिलाफ विशेष सत्र परीक्षण संख्या 87/2022, धारा 8/22 NDPS एक्ट में वारंट जारी था।

दूसरा वारंटी मोन्टी (26) पुत्र लाल सिंह, निवासी वार्ड नं. 14, जवाहर नगर, बनभूलपुरा है। इसके विरुद्ध सीसी संख्या 32/2026, धारा 75(1)(i)/333 BNS एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट में वारंट जारी था।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

गिरफ्तारी टीम – उ0नि0 मोनी टम्टा, अ0उ0नि0 हेमन्त प्रसाद, कानि0 लक्ष्मण राम, कानि0 मो0 यासीन।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page