रेलवे भूमि अतिक्रमण मामला: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर, बनभूलपुरा में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

हल्द्वानी। रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले से पहले नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

आज दिनांक 08.09.2026 को कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एसपी अपराध यातायात डॉ. जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में बनभूलपुरा ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान एसपी सिटी मनोज कत्याल, एसपी संचार/ऑफिस रेवाधर मठपाल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल, सीएफओ बलजीत सिंह भाकुनी, गौरव किरार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सरकारी कार्यवाही के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अधिकारियों को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्णय के बाद कानून व्यवस्था के लिए इतना बल तैनात –
सुपर जोन- 02, जोन- 04, एसपी- 02, सीओ- 05, इंस्पेक्टर/एसओ- 15, आईसी/ओपी- 10, एसआई/एडिशनल एसआई- 45, एलएसआई- 10, एचसी/कांस्टेबल- 182, महिला कांस्टेबल- 47, पीएसी की 02 कंपनी और ड्रोन की 02 टीम।

विशेष टीमें भी रहेंगी मुस्तैद –
ड्रोन निगरानी के लिए 02 विशेष टीमें, अग्निशमन की 04 यूनिट, यातायात पुलिस की 04 टीमें, बम निरोधक दस्ते की 01 टीम, हॉक पुलिस की 02 यूनिट, टियर गैस की 02 टीमें, एंटी रायट की 02 टीमें और फायरिंग स्क्वाड की 02 टीमें तैनात रहेंगी। इसके अलावा पुलिस लाइन से अतिरिक्त विशेष दस्ते और अन्य संसाधन भी तैनात रहेंगे।

ड्रोन और सोशल मीडिया पर पैनी नजर –
क्षेत्र की निगरानी धरातल के साथ-साथ हवाई रूप से भी की जाएगी। ड्रोन के माध्यम से छतों, गलियों और संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया की गतिविधियों पर भी सघन निगरानी रखी जाएगी। अफवाह फैलाने, भड़काऊ पोस्ट डालने या माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हिंसा या उपद्रव की नीयत से छतों पर पत्थर, रोड़ी, ईंट, मलबा, हथियार या हथियारनुमा वस्तुएं जमा करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

आम जनता से अपील –
नैनीताल पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि माननीय न्यायालय के निर्णय का सम्मान एवं पालन करें, शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page